चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर 82 कर्मियों को शोकॉज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर 82 कर्मियों को शोकॉज
विज्ञापन
गिरिडीह. लोकसभा व गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं लेने और कोताही बरतने वाले कर्मियों पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कारवाई शुरू कर दी है. उपायुक्त के कार्मिक कोषांग ने सोमवार को जिले भर के 82 कर्मियों को शोकॉज करते हुए तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है. डीसी ने कर्मियों को पूछा है कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अनुपस्थित रहना लापरवाही का द्योतक है. बता दें कि आम चुनाव के सफल संचालन के लिए 13 अप्रैल को पीठासीन पदाधिकारी और प्रथम, द्वितीय, तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण निर्धारित था. उक्त प्रशिक्षण में 82 कर्मी अनुपस्थित रहे. लापरवाही बरतने वाले अधिकतरकर्मी शिक्षा विभाग से हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










