Giridih News:30 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, युवक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Giridih News:गिरिडीह एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उड़नदस्ता टीम ने रविवार की देर शाम पिकअप वाहन में लेकर जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की.
विज्ञापन
बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको मोड़ के पास की गयी कार्रवाई
गिरिडीह एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उड़नदस्ता टीम ने रविवार की देर शाम पिकअप वाहन में लेकर जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की. उक्त कार्रवाई बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको मोड़ के पास की गयी. बगोदर सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम ने बताया कि जीटी रोड के रास्ते बिहार की तरफ अंग्रेजी शराब ले जायी जा रही है. उड़नदस्ता टीम ने खेतको मोड़ के पास वाहन चेकिंग शुरू की. अलगडीहा की ओर से आ रहा एक पिकअप वैन का चालक पुलिस को देखते ही वाहन लेकर भागने लगा. पीछा कर उसे पकड़ा गया. वाहन के कैरियर में एक बड़ा बक्सा लदा पाया गया. इसमें 30 पेटी अंग्रेजी शराब थी. वाहन चालक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद शराब की पेटियों को जब्त कर वाहन समेत थाना लाया गया. वहीं मौजूद व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गये व्यक्ति की पहचान जरीडीह बाजार थाना के गांधीनगर निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










