चित्र परिचय : 10. वाहन पर लदे शव को देख कर बिलखते परिजनपीरटांड़. पीरटांड़ थाना इलाके के पांडेयडीह के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक नावाडीह पंचायत के परसबनी गांव निवासी बाबूराम मुर्मू का 22 वर्षीय पुत्र रूपेन मुर्मू है. बताया जाता है कि रूपेन अपनी बाइक पर सवार हो कर चिरकी की ओर आ रहा था. गिरिडीह-डुमरी पथ पर पांडेयडीह के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को धक्का मार दिया. धक्का इतना जबरदस्त था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी, वहीं मौके पर ही रूपेन मुर्मू की मौत हो गयी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया. इधर घटना की सूचना पर मृतक के गांव वाले व स्थानीय लोग पीरटांड़ पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
लेटेस्ट वीडियो
ेेसड़क दुर्घटना में एक की मौत
चित्र परिचय : 10. वाहन पर लदे शव को देख कर बिलखते परिजनपीरटांड़. पीरटांड़ थाना इलाके के पांडेयडीह के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक नावाडीह पंचायत के परसबनी गांव निवासी बाबूराम मुर्मू का 22 वर्षीय पुत्र रूपेन मुर्मू है. बताया जाता है कि रूपेन अपनी […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
