Giridih News: कांग्रेस के अभियान में 25 हजार लोगों ने किये हस्ताक्षर
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 15 Oct 2025 11:07 PM
Giridih News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत अब तक 25 हजार लोगों ने अपना हस्ताक्षर कर चुके हैं.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत अब तक 25 हजार लोगों ने अपना हस्ताक्षर कर चुके हैं. इसके तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में अभियान चल रहा है. कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर अभियान चल रहा है. इसमें सभी प्रखंडों की समान रूप से सहभागिता है. केंद्र की भाजपा सरकार ने युवाओं को बरगला रही है. इससे युवा वर्ग में काफी नाराजगी है. कहा कि जिले में कांग्रेस संगठन को सशक्त किया जा रहा है. नये लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम है. वह खुद लगातार विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर रहे हैं. पार्टी के लोगों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत हो रहे हैं. अभी हस्ताक्षर अभियान अभी जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










