Giridih News: अग्रवाल समाज के शिविर में 17 यूनिट रक्त संग्रहित

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: अग्रवाल समाज के शिविर में 17 यूनिट रक्त संग्रहित

Giridih News: समाज की ओर से रांची के एएसपी अजय कुमार ने बोकारो में रक्तदान किया. गिरिडीह में बिपिन अग्रवाल ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की. इसके बाद अन्य लोगों ने रक्तदान किया.

विज्ञापन

अग्रवाल समाज गिरिडीह ने ब्लड बैंक गिरिडीह में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर में कुल 17 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. वहीं, समाज की ओर से रांची के एएसपी अजय कुमार ने बोकारो में रक्तदान किया. गिरिडीह में बिपिन अग्रवाल ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की. इसके बाद अन्य लोगों ने रक्तदान किया. समाज के सचिव प्रमोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मिथुन अग्रवाल आदि शामिल हैं. इसमें नीरज अग्रवाल, मंटू अग्रवाल, रोहित अग्रवाल व संतोष अग्रवाल ने पहली बार रक्तदान किया.

रक्तदान महादान है: अरविंद कुमार

समाज के अध्यक्ष व रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है. दान किया गया एक यूनिट रक्त तीन-तीन लोगों को नया जीवन दे सकता है. सभी स्वस्थ लोगों को 90 दिन पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए. रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि रक्तदान करनेवाला व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहता है. आज के समय में हमारे जिले में थैलीसीमिया से पीड़ित बहुत से बच्चे हैं, जिन्हें हर महीने बड़ी मात्रा में ब्लड की आवश्यकता होती है. उन्होंने समाज के रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया. कहा कि यहां संग्रहित रक्त से कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल पायेगा. उन्होंने अन्य संस्थाओं के लोगों से भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाने के लिए आगे आने की अपील की. मौके पर डॉ सोहेल अख्तर, प्रदीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुनील अग्रवाल समेत ब्लड बैंक के कई कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola