अकदोनी : धूमधाम से मनायी गयी काली पूजा

Published at :24 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
अकदोनी : धूमधाम से मनायी गयी काली पूजा

भोग में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालुगिरिडीह. सदर प्रखंड के अकदोनी, बनियाडीह समेत अन्य इलाकों में धूमधाम के साथ काली पूजा मनायी गयी. इस दौरान श्रद्धा भाव से मां काली की पूजा अर्चना की गयी. पूजा से पूर्व लक्ष्मी-गणेश की पूजा की गयी. महिलाओं ने पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद का वितरण किया. इसके बाद […]

विज्ञापन

भोग में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालुगिरिडीह. सदर प्रखंड के अकदोनी, बनियाडीह समेत अन्य इलाकों में धूमधाम के साथ काली पूजा मनायी गयी. इस दौरान श्रद्धा भाव से मां काली की पूजा अर्चना की गयी. पूजा से पूर्व लक्ष्मी-गणेश की पूजा की गयी. महिलाओं ने पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद का वितरण किया. इसके बाद बच्चों ने पटाखा छोड़ कर खुशियां मनायी. अकदोनी सार्वजनिक काली पूजा समिति द्वारा धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गयी. शुक्रवार को अकदोनी में भोग का वितरण किया गया. अकदोनी समेत आसपास के इलाकों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोग स्वरूप प्रसाद ग्रहण किया. इस संबंध में समिति के अध्यक्ष बबलू सरकार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गयी. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में समिति के अन्य लोगों का भी सराहनीय सहयोग रहा. मौके पर मनोज सिंह, नरेश यादव, प्रमोद सिंह, गौतम सिंह, रंजीत कुमार, राजीव कुमार, अजय सिंह समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola