कलश यात्रा के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त की प्राण-प्रतिष्ठा

चित्र : 13- पूजा अर्चना करते चित्रांश परिवार के लोग गिरिडीह. सदर प्रखंड के बक्शीडीह स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कलश यात्रा के साथ शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की प्राण प्रतिष्ठा हुई. आचार्य सुखदेव पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान भव्य कलश यात्रा भी निकाली गयी. क्षेत्र का भ्रमण कर लोग पुन: […]
चित्र : 13- पूजा अर्चना करते चित्रांश परिवार के लोग गिरिडीह. सदर प्रखंड के बक्शीडीह स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कलश यात्रा के साथ शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की प्राण प्रतिष्ठा हुई. आचार्य सुखदेव पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान भव्य कलश यात्रा भी निकाली गयी. क्षेत्र का भ्रमण कर लोग पुन: मंदिर परिसर पहुंचे. कलश यात्रा में काफी संख्या में चित्रांश परिवार के लोग शामिल थे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में नरेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ छोटन, अजय कुमार सिन्हा उर्फ मंटू, झारखंडी प्रसाद, कार्तिक प्रसाद, अजीत कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, सुरेंद्र प्रसाद, मुनचुन सिन्हा, श्रीकांत सिन्हा, चंदन सिन्हा, राजेश सिन्हा, रंजन सिन्हा, राकेश राज, बबन सिन्हा, सिंकू सिन्हा आदि का योगदान सराहनीय रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










