एसडीओ ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा

Published at :21 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा

पीडीएस में कोताही बरदाश्त नहीं – हेडिंगहर माह कम से कम 30 दुकानों की जांच करें एमओराजधनवार. एसडीएम खोरीमहुआ रविशंकर विद्यार्थी ने मंगलवार को अनुमंडल अंतर्गत पांचों प्रखंड के एमओ, एजीएम व डोर स्टेप डिलिवरी के प्रतिनिधिओं के साथ बैठक कर जनवितरण प्रणाली व्यवस्था में सुधार के कई जरूरी निर्देश दिये. उन्होंने सभी पीडीएस दुकानों […]

विज्ञापन

पीडीएस में कोताही बरदाश्त नहीं – हेडिंगहर माह कम से कम 30 दुकानों की जांच करें एमओराजधनवार. एसडीएम खोरीमहुआ रविशंकर विद्यार्थी ने मंगलवार को अनुमंडल अंतर्गत पांचों प्रखंड के एमओ, एजीएम व डोर स्टेप डिलिवरी के प्रतिनिधिओं के साथ बैठक कर जनवितरण प्रणाली व्यवस्था में सुधार के कई जरूरी निर्देश दिये. उन्होंने सभी पीडीएस दुकानों में एमओ द्वारा हस्ताक्षरित लाभुकों की सूची, बीपीएल व अंत्योदय लाभुकों की सूची, 30 तारीख तक का रोस्टर निर्धारित कर जनप्रतिनिधियों की जानकारी में वितरण सुनिश्चित करने तथा अधिकृत गाडि़यों का नंबर गोदाम की दीवार पर अंकित करते हुए उनसे ही डोर स्टेप डिलिवरी कराने का सख्त आदेश दिया. यदि किसी वजह से किसी माह का अनाज लैप्स हो जाये तो अगले माह बीडीओ से समन्वय स्थापित कर तथा स्टाफ प्रतिनियुक्त करा कर उसे बंटवाने का आदेश दिया. ड्राम में लाइसेंस नंबर तथा डीलरों का नाम, पता अंकित करने को कहा और एमओ को हर माह कम से कम 30 दुकानों की जांच करने को कहा. कहा कि पीडीएस मामले में किसी तरह की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी, एमओ बीरेंद्र कुमार, मधुसुदन शर्मा, अश्विनी सहाय, अभय शंकर प्रसाद, एजीएम रामेश्वर पाठक, अरुण शर्मा, सुरेंद्र कुमार, डोरस्टेप डिलिवरी के प्रतिनिधि गौतम सिंह, मनोज सिंह व जितेंद्र वर्णवाल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola