छठ पूजा की तैयारी को ले बैठक

डुमरी. छठ पूजा की तैयारी के लिए सोमवार की देर शाम जामतारा दुर्गा मंदिर में ग्रामीणों की बैठक हुई. जिप सदस्य प्रशांत जायसवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में छठ पूजा समिति डुमरी जामतारा का पुनर्गठन किया गया. साथ ही बाइपास सड़क से छठ घाट तक रास्ता की मरम्मत, सजावट और साफ-सफाई पर विस्तार […]
डुमरी. छठ पूजा की तैयारी के लिए सोमवार की देर शाम जामतारा दुर्गा मंदिर में ग्रामीणों की बैठक हुई. जिप सदस्य प्रशांत जायसवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में छठ पूजा समिति डुमरी जामतारा का पुनर्गठन किया गया. साथ ही बाइपास सड़क से छठ घाट तक रास्ता की मरम्मत, सजावट और साफ-सफाई पर विस्तार से चर्चा की गयी और लोगों को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गयी. सर्वसम्मति से शशि जायसवाल को समिति का अध्यक्ष, प्रदीप कुमार भगत व टिंकू कुमार को उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार को सचिव, उमेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संतोष अग्रवाल, आशीष जायसवाल, विरेंद्र सिन्हा, टीटू सिन्हा, राम प्रसाद महतो, दशरथ विश्वकर्मा, शंकर ठाकुर, नंदन सिन्हा, सोनू पांडेय, रंजीत शर्मा, बबलू जायसवाल आदि का चयन किया गया. समिति की अगली बैठक 25 अक्तूबर को दुर्गा मंदिर जामतारा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सतीश जायसवाल, प्रमोद वर्णवाल, रंजन कुमार, विजय कुमार, राजीव महतो, पिंटू कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










