चौपारन घाटी से अपहृत ट्रक जमुआ में बरामद

Published at :12 Aug 2014 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
चौपारन घाटी से अपहृत ट्रक जमुआ में बरामद

जमुआ : चौपारन घाटी से मुर्गीदाना एवं बॉक्साइट पत्थर लदा डब्ल्यूबी37बी/3774 नंबर के ट्रक को जमुआ थाना पुलिस ने सोमवार को जमुआ से बरामद कर लिया. बताया जाता है कि यह मामला चौपारन थाना में आठ अगस्त को दर्ज किया गया था. जमुआ थाना पुलिस ने ट्रक को डोमनपहाड़ी से लावारिस स्थिति में बरामद किया. […]

विज्ञापन

जमुआ : चौपारन घाटी से मुर्गीदाना एवं बॉक्साइट पत्थर लदा डब्ल्यूबी37बी/3774 नंबर के ट्रक को जमुआ थाना पुलिस ने सोमवार को जमुआ से बरामद कर लिया. बताया जाता है कि यह मामला चौपारन थाना में आठ अगस्त को दर्ज किया गया था.

जमुआ थाना पुलिस ने ट्रक को डोमनपहाड़ी से लावारिस स्थिति में बरामद किया. इस संबंध में अगवा ट्रक के चालक राजेश तुरी, पिता कृष्णा तुरी, ग्राम कन्होली थाना बलियापुर, जिला छपरा ने बताया कि 8 अगस्त को ट्रक मुर्गी दाना व बॉक्साइट पत्थर लेकर बंगाल की ओर चला था.

इसी बीच 9-10 की संख्या में टाटा सुमो में सवार अपराधियों ने उक्त ट्रक को चौपारन घाटी में रोका और ट्रक में सवार हो गये. एक अपराधी ट्रक को चलाते हुए कुछ दूर ले गया. इसके बाद उसे तथा खलासी का हाथ बांध कर टाटा सुमो में बैठा लिया. गया जिले के मानपुर स्थित एक सुनसान स्थान में सागवान पेड़ से दोनों को बांधकर अपराधी ट्रक को भगा ले गये.

नौ अगस्त को किसी तरह दोनों ने हाथ खोला और स्थानीय थाना को सूचना दी, परंतु थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया. इसके बाद मालिक अरमेंद्र सिंह, औरंगाबाद को मोबाइल से सूचना दी गयी. चौपारन थाना में मामला दर्ज हुआ. चौपारन थाना पुलिस ने झारखंड-बिहार के सभी थाने को इसकी सूचना दी.

इधर, जमुआ के प्रभारी थानेदार गणोश प्रसाद ने 11 अगस्त की सुबह गश्ती के दौरान डोमनपहाड़ी में लावारिस अवस्था में खड़े ट्रक को बरामद किया. पुलिस अपहृत ट्रक से संबंधित मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola