गिरिडीह में एक को जुटेंगे 20 राज्यों के कलाकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : कला संगम के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार की देर शाम को होटल निखर में आयोजित की गयी.अध्यक्षता संरक्षक राजेंद्र बगेडिया ने की. इसमें 1 से 3 फरवरी तकस्व. जगदीश प्रसाद कुशवाहा की स्मृति में 20 वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक लोकनृत्य शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन मोती सिनेमा हॉल में आयोजित करने का […]
विज्ञापन
गिरिडीह : कला संगम के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार की देर शाम को होटल निखर में आयोजित की गयी.अध्यक्षता संरक्षक राजेंद्र बगेडिया ने की. इसमें 1 से 3 फरवरी तकस्व. जगदीश प्रसाद कुशवाहा की स्मृति में 20 वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक लोकनृत्य शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन मोती सिनेमा हॉल में आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
इसमें 15 राज्यों के कलाकार शामिल होंगे, जिसमें मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड-बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र की कला टीमों को आमंत्रित किया गया है. मशहूर नाटकों में खामोश अदालत जारी है, संबोधन, कथा एक कंश की, बूनो, तथागत बुद्ध, खोज आदि इस नाटक-नृत्य प्रतियोगिता में लगभग चार सौ कलाकारों शामिल भाग लेंगे.
नृत्य में कत्थक नृत्य, भरतनाट्यम, ओडीसा, बिहू, भांगड़ा, छऊ, झुमर, करमा नृत्य आदि की प्रस्तुति होगी. कार्यक्रम की सफलता के लिए कोष कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सतीश कुंदन, मदन मंजर्वे, बिनय बक्शी, राजीव सिन्हा, अशोक सिंह, कृष्णा प्रसाद, मनोज कुमार मुन्ना, संजीव रंजन सिन्हा, मिथिलेश कंधवे, अंजनी कुमार सिन्हा उपाध्यक्ष, सुनील मंथन शर्मा, बिनोद शर्मा आदि को शामिल किया गया है. बैठक को संरक्षक सतविंदर सिंह सलूजा, अजय कुमार सिन्हा, राजेंद्र बगेड़िया ने संबोधित किया.
बैठक में उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, राजीव सिन्हा, सहसचिव मदन मंजर्वे, कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी, अरितचंद्र, राजीव रंजन, संजीव रंजन, सुनील भूषण, मनोज कुमार मुन्ना, मिथिलेश कंधवे, सरवर अली खान, नितीश आनंद, संजय कुमार सिन्हा, रविश आनंद, शुभम, सिद्धांत, रंजन, आकाश, विकाश रंजन, शिलधर प्रसाद, अशोक सिंह, अजय शिवानी, बिनोद शर्मा, अंशू, चून्नूकांत संयोजक आदि उपस्थित मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










