जगह-जगह किया प्रदर्शन, फूंका सीएम का पुतला

Published at :07 Aug 2014 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
जगह-जगह किया प्रदर्शन, फूंका सीएम का पुतला

विस घेराव के दौरान लाठी चार्ज किये जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश गिरिडीह : गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ विधान सभा घेराव के दौरान पुलिस लाठी चार्ज के खिलाफ जिले के भाजपाइयों ने बुधवार को विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. इसी कड़ी में टावर चौक के […]

विज्ञापन

विस घेराव के दौरान लाठी चार्ज किये जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश

गिरिडीह : गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ विधान सभा घेराव के दौरान पुलिस लाठी चार्ज के खिलाफ जिले के भाजपाइयों ने बुधवार को विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. इसी कड़ी में टावर चौक के समक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया.

मौके पर मौजूद भाजपाइयों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कहा गया कि लाठी-गोली वाली सरकार नहीं चलेगी. इस सरकार को बदलनी है. वक्ताओं ने कहा कि पांच अगस्त को रांची में विस घेराव के दौरान पुलिस ने बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की है. राज्य सरकार गिरती विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के बजाय लाठी व गोली से आंदोलन को दबाने में लगी हुई है.

पुतला दहन के दौरान भाजपाइयों ने काला बिल्ला लगा कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया. मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, प्रकाश सेठ, शुकदेव प्रसाद साहू, पूनम प्रकाश, प्रदीप शर्मा, संजू सिंह, सदानंद राम, विवेश जालान, लखीचंद किस्कू, शिवाजी सिंह, नित्यानंद प्रसाद, बाबुल प्रसाद गुप्ता, संजीत सिंह, दीपक पंडित, गोपाल विश्वकर्मा, पारसनाथ सिंह, सुबोध प्रकाश समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

जमुआ. जमुआ चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अंजन सिन्हा ने की, जबकि संचालन महामंत्री दशरथ वर्मा ने किया. मौके पर अनुसूचित जाति मोरचा के जिलाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, साहेब महतो, मुन्ना राय, महेंद्र यादव, मनोज सिन्हा, जयनारायण राय, अभिषेक राय, दशरथ यादव, ऋषि पांडेय, कृष्णदेव राय, दशरथ प्रसाद वर्मा, वकील विश्वकर्मा, लक्ष्मण विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद थे.

इसरी बाजार : भाजपाइयों ने बुधवार को डुमरी में काला दिवस मनाया. वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिप सदस्य प्रशांत जायसवाल के नेतृत्व में वनांचल चौक डुमरी में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका.

इस दौरान नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष लाल मोहन महतो, कृष्णकांत शर्मा, प्रदीप जैन, दिनेश महतो, संजय अग्रवाल, युगल किशोर यादव, निर्मल जायसवाल, डुमरचंद महतो, अमिताभ जायसवाल, कैलाश पंडित, सुबोध सिन्हा, रवींद्र किशोर, नीलकंठ महतो, राम कुमार जायसवाल आदि उपस्थित थे. इधर तिसरी में भी प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर सिंह की अगुआई में हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया. मौके पर सुरेश कुमार, विजय कुमार, मंटू कुमार, भोला कुमार आदि मौजूद थे.

बिरनी : बिरनी प्रखंड के विराजपुर मोड़ से उवि तक भाजपा नेता मृत्युंजय राय की अध्यक्षता में पैदल मार्च निकाल कर प्रखंड मुख्यालय के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया.भाजपाइयों ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दे रही है़ इस सरकार से राज्य का भला नहीं होने वाला है़ मौके पर बुलाकी साव, शंकर राणा, जय प्रकाश मोदी, जीवन वर्मा, सुरेंद्र सिंह, योगेश्वर प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थ़े.

बेंगाबाद : रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज व आंसू गैस के विरोध में बुधवार को भाजपा प्रखंड कमेटी ने बेंगाबाद में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा की वर्तमान राज्य सरकार के मुखिया से लेकर उनके मंत्री और अधिकारी तक भ्रष्टाचार में डुबकी लगा रहे हैं.

पुलिस के लाठियों से आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जाता है. मौके पर रामरतन राम, महेंद्र वर्मा, राजेश पोद्दार, प्रवीण राम, दशरथ सिंह, राजेंद्र भदानी, संदीप गुप्ता, नंदलाल नंदन समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola