अवैध क्रशरों को बंद कराने का निर्देश

Published at :06 Aug 2014 3:01 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध क्रशरों को बंद कराने का निर्देश

आंतरिक संसाधन कमेटी की बैठक राजस्व, परिवहन, उत्पाद विभाग की डीसी ने की समीक्षा गिरिडीह : आंतरिक संसाधन कमेटी की बैठक मंगलवार को डीसी दीप्रवा लकड़ा की अध्यक्षता में हुई. डीसी ने अवैध रूप से संचालित क्रशर व माइनिंग स्थलों की जांच कर इसे बंद कराने का निर्देश दिया. राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए […]

विज्ञापन

आंतरिक संसाधन कमेटी की बैठक

राजस्व, परिवहन, उत्पाद विभाग की डीसी ने की समीक्षा

गिरिडीह : आंतरिक संसाधन कमेटी की बैठक मंगलवार को डीसी दीप्रवा लकड़ा की अध्यक्षता में हुई. डीसी ने अवैध रूप से संचालित क्रशर व माइनिंग स्थलों की जांच कर इसे बंद कराने का निर्देश दिया. राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए डीसी ने पाया कि जुलाई माह तक 14 प्रतिशत लक्ष्य की वसूली हुई है.

वाणिज्य कर की समीक्षा करते हुए डीसी ने रिमोट एरिया में स्ट्रर की जांच करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि रिमोट एरिया में संचालित स्ट्रर की टैक्स अदायगी हो रही है या नहीं, इसकी सूक्ष्मता से जांच होनी चाहिए. परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि जो गाड़ियां जहां-तहां बिना नंबर की खड़ी रहती है, उसकी जांच कर जुर्माना वसूला जाये.

डीसी ने किराये पर चलने वाले निजी वाहनों की भी जांच कड़ाई से करने का निर्देश दिया. उत्पाद अधीक्षक को डीसी ने निर्देशित किया कि होटलों व बार में अवैध रूप से बेचे जा रहे शराब की जांच करें और यह पता लगायें कि कम वसूली होने का क्या कारण है. एफसीआइ व जगह-जगह लगाये गये धर्म कांटा की जांच करने का निर्देश भी डीसी ने दिया.

ये थे मौजूद : मौके पर अपर समाहर्ता रवींद्र कुमार सिंह, एसडीओ जुल्फीकार अली, डीटीओ सादात अनवर, डीएमओ उपेंद्र नारायण सिंह, राष्ट्रीय बचत कार्यपालक पदाधिकारी मो जुनैद अहमद, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी श्रवण कुमार समेत उत्पाद, विद्युत अधीक्षण अभियंता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, माप-तौल निरीक्षक व कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola