बिहार के दो नक्सली झारखंड में गिरफ्तार, गिरिडीह के हरकुंड से पकड़ाये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : बिहार के दो हार्डकोर नक्सलियों को झारखंड में गिरफ्तार कर लिया गया है. विस्फोटक और हथियार के साथ गिरफ्तार नक्सलियों के नाम सुनील हेम्ब्रम और प्रेम सोरेन हैं. दोनों भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली सिद्धो कोड़ा दस्ता के सदस्य हैं. गिरिडीह जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करके […]
विज्ञापन
गिरिडीह : बिहार के दो हार्डकोर नक्सलियों को झारखंड में गिरफ्तार कर लिया गया है. विस्फोटक और हथियार के साथ गिरफ्तार नक्सलियों के नाम सुनील हेम्ब्रम और प्रेम सोरेन हैं. दोनों भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली सिद्धो कोड़ा दस्ता के सदस्य हैं.
गिरिडीह जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करके लवाघाटी थाना क्षेत्र के हरकुंड से इन्हें पकड़ा. इनके पास से विस्फोटक और हथियार भी बरामद हुए हैं. पकड़े गये नक्सलियों में एक सुनील हेम्ब्रम जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के राखाटोला का रहने वाला है, तो दूसरा प्रेम सोरेन राजाडुमर का.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










