दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी विवाहिता

Published at :29 Jul 2014 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी विवाहिता

– मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप – जसीडीह थाना क्षेत्र के संग्रामलोढ़िया पंचायत के गोविंदपुर गांव की घटना – मृतका का मायके गिरिडीह में है जसीडीह/गिरिडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के संग्रामलोढ़िया पंचायत के गोविंदपुर गांव में दहेज के लिए राधा देवी (19) की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया […]

विज्ञापन

– मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

– जसीडीह थाना क्षेत्र के संग्रामलोढ़िया पंचायत के गोविंदपुर गांव की घटना

– मृतका का मायके गिरिडीह में है

जसीडीह/गिरिडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के संग्रामलोढ़िया पंचायत के गोविंदपुर गांव में दहेज के लिए राधा देवी (19) की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. राधा देवी की हत्या कर देने की सूचना पाकर मायके वाले सोमवार को गो¨वदपुर गांव पहुंचे. साथ ही घटना की सूचना जसीडीह थाने को दी गयी.

मृतका का मायका गिरिडीह जिले के वनांचल कॉलेज के पास है. जसीडीह थाने के एएसआइ बैद्यनाथ पांडेय, विजय कुमार दल-बल के साथ गोविंदपुर गांव पहुंचे और राधा देवी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. पुलिस ने राधा के पिता गुलटन रजक के बयान पर थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर दामाद चंदन रजक को अभियुक्त बनाया है.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंदन को हिरासत में भी ले लिया. गुलटन रजक ने कहा कि राधा की शादी मई 2014 में जसीडीह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी राजू रजक के पुत्र चंदन रजक के साथ की थी. विवाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दो लाख रुपये और मोटर साइकिल की मांग को लेकर राधा को प्रताड़ित करने लगा.

27 जुलाई को दहेज की मांग को लेकर दामाद चंदन रजक ने राधा के साथ मारपीट की और हत्या कर दी. साथ ही लाश को गांव जाने वाले रास्ते के बगल कुआं में डाल दिया. गुलटन रजक ने कहा कि शनिवार को पुत्री राधा से बात करना चाहा तो ससुराल वालों ने बात भी नहीं करायी.

उधर जसीडीह थाने के एएसआइ श्री पांडेय ने बताया कि गुलटन रजक के बयान पर थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद राधा देवी की लाश को मायके वालों को सुपुर्द कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola