संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत, हंगामा

Published at :29 Jul 2014 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत, हंगामा

– शव को जबरन अपने साथ ले गये परिजन – घटना के काफी देर बाद अस्पताल पहुंची पुलिस गिरिडीह : पीरटांड़ थाना इलाके के हरलाडीह गांव की एक युवती की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गयी है. परिजन सोमवार की शाम युवती को लेकर 7.30 बजे पीरटांड़ स्थित पीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत […]

विज्ञापन

– शव को जबरन अपने साथ ले गये परिजन

– घटना के काफी देर बाद अस्पताल पहुंची पुलिस

गिरिडीह : पीरटांड़ थाना इलाके के हरलाडीह गांव की एक युवती की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गयी है. परिजन सोमवार की शाम युवती को लेकर 7.30 बजे पीरटांड़ स्थित पीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले में परिजनों ने कहा कि एक रिश्तेदार के ही बाइक की टक्कर से युवती की मौत हो गयी है. इस बीच मामले की सूचना पीरटांड़ थाना को भी दी गयी. हालांकि परिजनों ने पुलिस के पहुंचने तक का इंतजार नहीं किया. उनका कहना था कि शव को लेकर तुरंत गांव पहुंचना है, ज्यादा देर तक वे नहीं रूक सकते. आधे घंटे तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अस्पतालकर्मियों पर शव को वापस सौंपने का दबाव बनाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया.

मामले को बिगड़ता देख अस्पतालकर्मियों ने शव से अपना पीछा छुड़ाने में ही भलाई समझी और मृतका के परिजनों के सामने घुटने टेक दिये. मृतका के शव को परिजनों द्वारा लेकर जाने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन अंतिम खबर मिलने तक शव को पुलिस अपने कब्जे में नहीं ले सकी थी. इस संदर्भ में प्रखंड चिकित्सा पदधिकारी डॉ ए केरकेट्टा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में युवती की मौत हुई थी. लाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिरकी लाया गया था.

शव को लेकर परिजन व दुर्घटना में घायल बाइक चालक भी अस्पताल पहुंचा था. इधर पीरटांड़ थाना प्रभारी श्रीनिवास प्रसाद का कहना है कि जबतक पुलिस अस्पताल पहुंची, परिजन शव को लेकर जा चुके थे. उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया है. शव को जब्त करने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola