हादसे में पांच कांवरिया घायल

– छपरा के रहनेवाले हैं सभी कांवरिया मधुबन. पीरटांड़ थाना इलाके के मधुबन अर्बन हाट के पास सोमवार की रात एक कांवरियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में पांच कांवरिया घायल हो गये. सभी का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया है. बताया जाता है कि बिहार के छपरा से 22 कांवरियों […]
– छपरा के रहनेवाले हैं सभी कांवरिया
मधुबन. पीरटांड़ थाना इलाके के मधुबन अर्बन हाट के पास सोमवार की रात एक कांवरियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में पांच कांवरिया घायल हो गये. सभी का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया है.
बताया जाता है कि बिहार के छपरा से 22 कांवरियों का जत्था एक 407 वाहन(बीआर 04 सी 2471) पर सवार होकर बाबाधाम गया हुआ था. बाबाधाम में जलार्पण करने के बाद सभी छपरा वापस लौट रहे थे. रात होने के कारण कांवरियों ने मधुबन में रूकने का मन बनाया.
इसके बाद चालक वाहन को लेकर मधुबन की ओर चल पड़ा. अर्बन हाट के पास चालक का गाड़ी से संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया. इससे वाहन पर बैठे पांच कांवरिया घायल हो गये. वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कांवरियों की मदद की और घायल कांवरियों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










