दामाद ने ससुर को पीटा, घायल

Published at :25 Jul 2014 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
दामाद ने ससुर को पीटा, घायल

पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना अंतर्गत पालगंज पंचायत के महादेवडीह निवासी लक्ष्मण सोनार ने अपने दामाद पर कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया था, जिसमें उसकी बेटी गीता देवी पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. दामाद गुड्डू पोद्दार ने गांव पहुंच अपनी पत्नी गीता देवी व सास-ससुर के साथ मारपीट की. इस घटना […]

विज्ञापन

पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना अंतर्गत पालगंज पंचायत के महादेवडीह निवासी लक्ष्मण सोनार ने अपने दामाद पर कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया था, जिसमें उसकी बेटी गीता देवी पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था.

दामाद गुड्डू पोद्दार ने गांव पहुंच अपनी पत्नी गीता देवी व सास-ससुर के साथ मारपीट की. इस घटना में ससुर लक्ष्मण स्वर्णकार घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से गुड्डू पोद्दार को पीरटांड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया. पीरटांड़ थाना के एएसआइ निरंजन सिंह ने उसे गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है. गुड्डू पोद्दार जमुई जिला अंतर्गत सिमलतल्ला का निवासी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola