पत्नी से हुआ विवाद, गुस्से में युवक ने लगायी फांसी

Published at :24 Jul 2014 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी से हुआ विवाद, गुस्से में युवक ने लगायी फांसी

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह के रहने वाले नारायण यादव के 28 वर्षीय पुत्र मन्नू यादव ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व मन्नू की कहासुनी उसकी पत्नी से हुई थी. इसके बाद मन्नू की पत्नी मायके चली गयी. पत्नी के मायके जाने के बाद […]

विज्ञापन

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह के रहने वाले नारायण यादव के 28 वर्षीय पुत्र मन्नू यादव ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व मन्नू की कहासुनी उसकी पत्नी से हुई थी.

इसके बाद मन्नू की पत्नी मायके चली गयी. पत्नी के मायके जाने के बाद से ही मन्नू परेशान रह रहा था. बुधवार को मन्नू ने अपने कमरे को बंद कर गले में फांसी का फंदा लगाकर कमरे की छत से झूल गया.

इस घटना की जानकारी घरवालों को काफी देर से लगी. घरवालों ने बताया कि जब मन्नू का कमरा कई घंटों तक नहीं खुला और कमरे के दरवाजे को खटखटाने पर भी मन्नू ने कोई जवाब नहीं दिया, तो खिड़की से अंदर झांकने पर उसकी लाश को लटकता देखा गया. बाद में मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी गयी. पुलिस पहुंची और शव को जब्त कर लिया. इस संदर्भ में नगर पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जानकारी ली जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola