जवानों पर होमगार्ड की पत्नी को भगाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

देवरी : जैप के जवानों द्वारा गृहरक्षक की पत्नी को भगा ले जाने का मामला सामने आया है. महिला के पति देवरी थाना में आवेदन देकर पलामू में पदस्थापित जैप जवान राजकिशोर व रामकृष्ण पासवान के खिलाफ अपनी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है. आवेदन में घटना 23 जून की सुबह तीन […]

विज्ञापन

देवरी : जैप के जवानों द्वारा गृहरक्षक की पत्नी को भगा ले जाने का मामला सामने आया है. महिला के पति देवरी थाना में आवेदन देकर पलामू में पदस्थापित जैप जवान राजकिशोर व रामकृष्ण पासवान के खिलाफ अपनी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है. आवेदन में घटना 23 जून की सुबह तीन बजे बतायी है. कहा है कि विवाह के पूर्व में भी एक बार दाेनों आरोपी उसे भगा ले गये थो.

आपके शहर में

विज्ञापन

विवाह के बाद उसे इस बात की जानकारी हुई कि दोनों आरोपी जैप जवान एक ही पुलिस पिकेट में पदस्थापित थे. कहा कि जब वह ड्यूटी पर रहता था तो दोनों उसकी पत्नी से फोन पर बात करते थे. वहीं रामकृष्ण पासवान उसके मोबाइल पर मैसेज भी किया करता था. इधर, दिये आवेदन पर देवरी थाना में मामला (कांड संख्या 81/19) दर्ज कर लिया गया है. इस बाबत देवरी के थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola