ePaper

संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत जबरन जहर खिलाने का आरोप

Updated at : 12 May 2019 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत जबरन जहर खिलाने का आरोप

चार अज्ञात के खिलाफ लगाया आरोप राजधनवार : परसन ओपी क्षेत्र के नावाडीह (गादी) में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक नावाडीह (गादी) का रहने वाला 23 वर्षीय उमेश कुमार साव है. चार अज्ञात नकाबपोश द्वारा जबरन सल्फास की गोली खिलाने की बात कही जा रही है. बताया जाता है […]

विज्ञापन

चार अज्ञात के खिलाफ लगाया आरोप

राजधनवार : परसन ओपी क्षेत्र के नावाडीह (गादी) में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक नावाडीह (गादी) का रहने वाला 23 वर्षीय उमेश कुमार साव है. चार अज्ञात नकाबपोश द्वारा जबरन सल्फास की गोली खिलाने की बात कही जा रही है. बताया जाता है कि उमेश का होटल उसके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है.
होटल दो महीने से बंद है, लेकिन रात में उमेश होटल में ही सोता था. शुक्रवार की रात को भी उमेश अपने होटल में सो रहा था, जबकि उसका छोटा भाई सुनील व दो अन्य लड़के डूमर ठाकुर व पोखन ठाकुर अलग कमरे में सो रहे थे. रात लगभग 12 बजे उमेश लघुशंका के लिए उठा और कुछ देर बाद लौटकर अपने भाई को जगाकर कहा कि उसे जहर खिला दिया गया है.
इसके बाद छोटा भाई सुनील उसे लेकर घर चला आया, जहां उमेश ने बड़े भाई प्रदीप को जानकारी दी. इसके बाद उसे इलाज के लिए तत्काल धनवार लाया गया. रेफर किये जाने के बाद रांची ले जाने के क्रम में हजारीबाग के पास उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola