युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

बेंगाबाद : मां-पुत्र के बीच मामूली कहासुनी के बाद युवक ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया. स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बेंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. मामला चपुआडीह पंचातय के रखाटाड़ गांव का है. बताया जाता है कि बुधवार को किसी बात को ले मां व पुत्र के […]
बेंगाबाद : मां-पुत्र के बीच मामूली कहासुनी के बाद युवक ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया. स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बेंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. मामला चपुआडीह पंचातय के रखाटाड़ गांव का है. बताया जाता है कि बुधवार को किसी बात को ले मां व पुत्र के बीच कहासुनी हो गयी.
तैश में आकर युवक कमरे के अंदर जाकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया. इसकी भनक लगते ही परिजन युवक को इलाज के लिए बेंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना की सूचना बेंगाबाद पुलिस को नहीं दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




