शराब लदे चार ट्रक जब्त, जांच के बाद छोड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2019 1:54 AM
बेंगाबाद : बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर डाकबंगला के पास बेंगाबाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वाहन जांच के दौरान रविवार की देर शाम अंग्रेजी शराब लदे चार ट्रक व चालक को पकडा. इसके बाद इसकी जानकारी उत्पाद अधिकारी को दी गयी. मामले को ले सोमवार की सुबह उत्पाद अधिकारी अवधेश कुमार सिंह, मजिस्ट्रेट सह […]
बेंगाबाद : बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर डाकबंगला के पास बेंगाबाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वाहन जांच के दौरान रविवार की देर शाम अंग्रेजी शराब लदे चार ट्रक व चालक को पकडा. इसके बाद इसकी जानकारी उत्पाद अधिकारी को दी गयी.
मामले को ले सोमवार की सुबह उत्पाद अधिकारी अवधेश कुमार सिंह, मजिस्ट्रेट सह सीओ संजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, एएसआइ आरपी यादव, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी केडी सिंह की उपस्थिति में वाहन चालकों ने कागजात प्रस्तुत किया. जांच-पड़ताल में शराब व कागजात सरकारी पाया गया.
कागजात के अनुसार उक्त शराब रांची सरकारी डिपोे से देवघर स्थित सरकारी डीपू ले जाये जाने का प्रमाण मिला. जांच से संतुष्टि के बाद अधिकारियों ने शराब लदे ट्रक को छोड़ दिया. अंचल अधिकारी सह मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने बताया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










