डायन के संदेह में युवक ने बड़ी मां को काट डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Mar 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

कुचाई : कुचाई थाना अंतर्गत कुदाडीह गांव के जलबाकोचा टोला में ईशा मुंडा ने अपनी बड़ी मां परुनदा मुंडारीन (65) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. कुचाई पुलिस के अनुसार यह हत्या डायन के संदेह में की गयी है. पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना सोमवार की […]
विज्ञापन
कुचाई : कुचाई थाना अंतर्गत कुदाडीह गांव के जलबाकोचा टोला में ईशा मुंडा ने अपनी बड़ी मां परुनदा मुंडारीन (65) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. कुचाई पुलिस के अनुसार यह हत्या डायन के संदेह में की गयी है. पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना सोमवार की है.
कुचाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जलबाकोचा निवासी ईशा मुंडा की अपनी बड़ी मां परुनदा के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी थी. ईशा को बड़ी मां पर डायन होने का शक था. इसी क्रम में ईशा ने परुनदा पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. घटनास्थल कुचाई थाना से दूर सीमावर्ती व पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण घटना के एक दिन बाद मंगलवार को ग्रामीण व परिजनों ने कुचाई थाना पहुंच कर मामले की जानकारी दी.
गांव के लोग ही शव को लेकर कुचाई थाना पहुंचे थे. मृतक के पुत्र के बयान पर मामला दर्ज कर कुचाई पुलिस ने हत्यारोपी ईशा मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










