मधुबन : पारसनाथ में ठंड से तीन तीर्थयात्रियों की हुई मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुबन : जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ पर्वत की वंदना करने शनिवार को पहुंचे तीन तीर्थयात्रियों की मौत ठंड से हो गयी. मधुबन के प्रबंधक सुधाकर अन्नदाते ने कहा कि मैसूर की सुनीता जैन (50), नागपुर के आदित्य रविकांत पोहरे(27) व प्रकाश सिंघई (60) पारसनाथ पर्वत की वंदना करने आये थे. इस दौरान ठंड […]
विज्ञापन
मधुबन : जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ पर्वत की वंदना करने शनिवार को पहुंचे तीन तीर्थयात्रियों की मौत ठंड से हो गयी. मधुबन के प्रबंधक सुधाकर अन्नदाते ने कहा कि मैसूर की सुनीता जैन (50), नागपुर के आदित्य रविकांत पोहरे(27) व प्रकाश सिंघई (60) पारसनाथ पर्वत की वंदना करने आये थे. इस दौरान ठंड की चपेट में आकर हृदय गति रुक जाने से तीनों की मौत हो गयी. हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि तीनों की मौत ठंड से हुई है या अन्य किसी कारण से. इधर थाना प्रभारी भैयाराम उरांव ने भी घटना की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










