गिरिडीह : तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह : साइबर अपराध के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी साइबर डीएसपी सुदीप सुमन के नेतृत्ववाली टीम ने की है. आरोपियों के पास से छह मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड एवं आधार कार्ड, पेन कार्ड व वोटर कार्ड बरामद किया गया है. यह गिरफ्तारी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली से […]

विज्ञापन
गिरिडीह : साइबर अपराध के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी साइबर डीएसपी सुदीप सुमन के नेतृत्ववाली टीम ने की है. आरोपियों के पास से छह मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड एवं आधार कार्ड, पेन कार्ड व वोटर कार्ड बरामद किया गया है. यह गिरफ्तारी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली से की गयी है.
बताया जाता है कि साइबर डीएसपी संदीप सुमन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधियों का जमावड़ा खंडोली में लगा है. इसी सूचना पर साइबर थाना के पुनि आदिकांत महतो एवं सअनि राकेश रोशन पाण्डेय ने खंडोली में छापेमारी की. डएसपी संदीप ने बताया कि छापामारी के दौरान जियाउल अंसारी, शाहिद अंसारी एवं गुलाम अंसारी को पकड़ा गया, जबकि एक साइबर अपराधी अलाउद्दीन अंसारी भागने में सफल रहा. बरामद मोबाइल की जांच से लगभग एक लाख रुपये की ठगी का प्रमाण मिला है. साइबर थना में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola