ससुराल आये युवक का शव डांड़ी में मिला
Updated at : 22 Oct 2018 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

गांडेय : तीन दिन पूर्व दुर्गा पूजा का मेला देखने ससुराल आये एक युवक का शव डांड़ी में मिला. घटना ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुंदा गांव के शिखरडीह टोला की है. सूचना पाकर ताराटांड़ थाना प्रभारी सोनू चौधरी, बदगुंदा पंचायत के मुखिया अब्दुल रशीद समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. नारायणपुर थाना क्षेत्र(जामताड़ा) के आमजोरा […]
विज्ञापन
गांडेय : तीन दिन पूर्व दुर्गा पूजा का मेला देखने ससुराल आये एक युवक का शव डांड़ी में मिला. घटना ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुंदा गांव के शिखरडीह टोला की है. सूचना पाकर ताराटांड़ थाना प्रभारी सोनू चौधरी, बदगुंदा पंचायत के मुखिया अब्दुल रशीद समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. नारायणपुर थाना क्षेत्र(जामताड़ा) के आमजोरा टोला लखनुडीह निवासी रामू भोक्ता (25 वर्ष) तीन दिन पूर्व मेला देखने ससुराल बदगुंदा गांव के टोला शिखरडीह आया था. रविवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर डांड़ी में एक शव को देखा.
हो-हल्ला पर लोग जुटे और शव को बाहर निकाला. शव की पहचान रामू भोक्ता के रूप में की गयी. मृतक रामू के ससुर सुंदर भोक्ता ने बताया कि उसकी पत्नी बेटी कलावती देवी व दामाद रामू के साथ शुक्रवार शाम को मेला देखने गये थे. रात करीब आठ बजे उसकी पुत्री को मिरगी का दौरा पड़ा. इसके बाद उसकी पत्नी बेटी को लेकर घर आ गयी. दामाद कुछ देर बाद लौटने की बात कह मेले में रुक गया और रात में वापस नहीं आया. शुक्रवार रात से लेकर शनिवार तक दामाद की काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उनका पता नहीं चला.
रविवार सुबह ग्रामीणों ने रामू का शव गांव के बाहर डांड़ी में देखा. बताया कि कि पांच माह पूर्व ही बेटी की शादी हुई थी. इधर, सूचना पर मृतक के गांव से भी कई लोग बदगुंदा पहुंचे. रामू की पत्नी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने कोई आवेदन थाना में नहीं दिया है. हालांकि, पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




