कैंप में चली गोली चार जवान घायल

देवरी : देवरी थाना इलाके चतरो स्थित सीआरपीएफ 7 बटालियन कैंप में मंगलवार की शाम गोली चल गयी. बताया जाता है कि यह गोली हथियार को चेक करने के दौरान चली है. गोली चलने से सीआरपीएफ के चार जवान घायल हुए है. घायल जवानों में अवध बिहारी यादव, अशोक कुमार, मो तारिक व अनिल हांसदा […]
देवरी : देवरी थाना इलाके चतरो स्थित सीआरपीएफ 7 बटालियन कैंप में मंगलवार की शाम गोली चल गयी. बताया जाता है कि यह गोली हथियार को चेक करने के दौरान चली है. गोली चलने से सीआरपीएफ के चार जवान घायल हुए है. घायल जवानों में अवध बिहारी यादव, अशोक कुमार, मो तारिक व अनिल हांसदा शामिल है.
सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. यहां पर डॉ अमरेंद्र कुमार ने सभी का इलाज किया. इलाज के बाद सभी जवानों को बेहतर इलाज के लिए बेलाटांड़ अस्पताल भेज दिया गया. इस संदर्भ में देवरी थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि हथियार को चेक करने के दौरान मिस फायरिंग के कारण यह घटना हुई है. उन्होंने बताया कि जवानों को मामूली चोट लगी है. सभी का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




