ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान

इसरी बाजार : निमियाघाट थाना क्षेत्र के मधुपुर के पास जीटी रोड पर एक ट्रक में आग लग जाने से ट्रक पूरी तरह जल गया. वहीं ट्रक में लदा करीब एक लाख रुपये का मुर्गी का दाना भी खाक हो गया. बताया जाता है कि बनारस से मुर्गी का दाना लेकर उक्त ट्रक (डब्ल्यूबी37बी/5307) बंगाल […]
इसरी बाजार : निमियाघाट थाना क्षेत्र के मधुपुर के पास जीटी रोड पर एक ट्रक में आग लग जाने से ट्रक पूरी तरह जल गया. वहीं ट्रक में लदा करीब एक लाख रुपये का मुर्गी का दाना भी खाक हो गया. बताया जाता है कि बनारस से मुर्गी का दाना लेकर उक्त ट्रक (डब्ल्यूबी37बी/5307) बंगाल जा रहा था. मधुपुर के पास ट्रक के आगे का टायर अचानक फट गया और ट्रक डिवाइड से टकरा गया.
इस क्रम ट्रक का ईंधन टैंक फट गया और उसमें आग लग गयी. किसी तरफ ड्राइवर व खलासी ने कूद कर अपनी जान बचायी. ट्रक में लगी आग की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी. गिरिडीह से दमकल जब तक मौके पर पहुंचा. तब तक ट्रक व उसमें लदा 15 टन मुर्गी का दाना जल कर राख हो गया. मामले की सूचना निमियाघाट पुलिस को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




