झाविमो की बैठक में पदयात्रा पर चर्चा
Updated at : 22 Aug 2018 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

गावां : गावां प्रखंड स्थित पिहरा में झाविमो की बैठक हुई. अध्यक्षता नरेश सिंह ने की. बैठक में मुख्य रूप से जिप सदस्य इमरान अंसारी, राजेंद्र चौधरी, केंद्रीय कमेटी सदस्य अमरदीप निराला, प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम यादव उपस्थित थे. बैठक में एक सितंबर को पटना से पिहरा तक आहूत पदयात्रा कार्यक्रम की सफलता पर विस्तार से […]
विज्ञापन
गावां : गावां प्रखंड स्थित पिहरा में झाविमो की बैठक हुई. अध्यक्षता नरेश सिंह ने की. बैठक में मुख्य रूप से जिप सदस्य इमरान अंसारी, राजेंद्र चौधरी, केंद्रीय कमेटी सदस्य अमरदीप निराला, प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम यादव उपस्थित थे. बैठक में एक सितंबर को पटना से पिहरा तक आहूत पदयात्रा कार्यक्रम की सफलता पर विस्तार से चर्चा की गयी.
जानकारी दी गयी कि उक्त कार्यक्रम में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. पदयात्रा पटना चौक से शुरू होगी. झाविमो के सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण पैदल लगभग बारह किमी की दूरी तय कर पिहरा हाट मैदान पहुंचेंगे. इसके बाद वहां जनसभा आहूत की जायेगी. साथ ही 29 से 31 अगस्त तक झाविमो के सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण श्रमदान कर पटना-पिहरा के जर्जर पथ की मरम्मत करेंगे. जिप सदस्य इमरान अंसारी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में क्षेत्र का विकास ठहर सा गया है.
बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में प्रखंड में पुल-पुलियों व पथ का निर्माण करवाया गया. वर्तमान समय में सांसद विधायक उन पथों की मरम्मति भी नहीं करवा पा रहे हैं. बैठक में बिरने मुखिया राजकुमार यादव, गदर मुखिया ब्रह्मदेव शर्मा, मुन्ना सिंह, कांग्रेस यादव, चंद्रशेखर आजाद, मो. यूनुस, मुजाहिद अली, अरविंद गुप्ता, अनिल माली, परवेज आलम, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




