सदर अस्पताल : महिला डॉक्टर के लिए बना नया ड्यूटी रोस्टर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : सदर अस्पताल गिरिडीह में महिला चिकित्सकों की कमी को देखते हुए सिविल सर्जन डाॅ. रामरेखा प्रसाद ने महिला चिकित्सकों का नया ड्यूटी रोस्टर तैयार किया है. रोस्टर के मुताबिक सदर अस्पताल में कार्यरत तीनों महिला चिकित्सकों को केवल तीन शिफ्ट में डयूटी में करनी है. 17 अगस्त 2018 से प्रभावी इस रोस्टर के […]
विज्ञापन
गिरिडीह : सदर अस्पताल गिरिडीह में महिला चिकित्सकों की कमी को देखते हुए सिविल सर्जन डाॅ. रामरेखा प्रसाद ने महिला चिकित्सकों का नया ड्यूटी रोस्टर तैयार किया है. रोस्टर के मुताबिक सदर अस्पताल में कार्यरत तीनों महिला चिकित्सकों को केवल तीन शिफ्ट में डयूटी में करनी है. 17 अगस्त 2018 से प्रभावी इस रोस्टर के मुताबिक इन महिला चिकित्सकों को सुबह नौ बजे से अपराह्न के तीन बजे तक प्रथम पाली, अपराह्न तीन बजे से रात के नौ बजे तक द्वितीय पाली और रात के नौ बजे से सुबह के नौ बजे तक तृतीय पाली में ड्यूटी करनी है.
ज्ञापांक 718 गिरिडीह दिनांक 16.8.2018 के तहत निर्गत रोस्टर में सोमवार को प्रथम पाली में डाॅ. बबली जया मुर्मू, द्वितीय पाली में डाॅ. सर्जना शर्मा और तृतीय पाली में डाॅ. रेखा झा ड्यूटी पर रहेंगी. इसी तरह मंगलवार को प्रथम पाली में डाॅ. सर्जना शर्मा, द्वितीय पाली में डाॅ. रेखा झा और तृतीय पाली में डाॅ. बबली जया मुर्मू, बुधवार को प्रथम पाली में डाॅ.रेखा झा, द्वितीय पाली में डाॅ. बबली जया मुर्मू और तृतीय पाली में डाॅ. सर्जना शर्मा ड्यूटी पर रहेंगी. गुरुवार को प्रथम पाली में डाॅ. बबली जया मुर्मू, द्वितीय पाली में डाॅ.सर्जना शर्मा और तृतीय पाली में डाॅ. रेखा झा, शुक्रवार को प्रथम पाली में डाॅ. बबली जया मुर्मू, द्वितीय पाली में डाॅ. रेखा झा और तृतीय पाली में डाॅ. सर्जना शर्मा तथा शनिवार को प्रथम पाली में डाॅ. रेखा झा, द्वितीय पाली में डाॅ. सर्जना शर्मा और तृतीय पाली में डाॅ. बबली जया मुर्मू को ड्यूटी पर रहेंगी.
रविवार के लिए बना है अलग रोस्टर : सिविल सर्जन ने रविवार की ड्यूटी के लिए अलग रोस्टर तैयार किया है. रोस्टर के मुताबिक प्रथम रविवार को प्रथम पाली में डाॅ. बबली जया मुर्मू, द्वितीय पाली में डाॅ. रेखा झा और तृतीय पाली में डाॅ. सर्जना शर्मा, दूसरे रविवार को प्रथम पाली में डाॅ. रेखा झा, द्वितीय पाली में डाॅ. बबली जया मुर्मू और तृतीय पाली में डाॅ. सर्जना शर्मा ड्यूटी पर रहेंगी.
तीसरे रविवार को प्रथम पाली में डाॅ. बबली जया मुर्मू, द्वितीय पाली में डाॅ. सर्जना शर्मा और तृतीय पाली में डाॅ. रेखा झा, चौथे रविवार को प्रथम पाली में डाॅ. बबली जया मुर्मू, द्वितीय पाली में डाॅ. रेखा झा और तृतीय पाली में डाॅ. सर्जना शर्मा तथा पांचवें रविवार को प्रथम पाली में डाॅ. बबली जया मुर्मू, द्वितीय पाली में डाॅ. सर्जना शर्मा और तृतीय पाली में डाॅ. रेखा झा को ड्यूटी करनी है. सुबह नौ बजे ड्यूटी पर जाने से पहले सारे मरीजों को देखकर उनकी समस्याओं समाधान करते हुए जाना है. भर्ती या छुट्टी ड्यूटी पर उपस्थित महिला चिकित्सक की जवाबदेही होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










