नहीं मिला वाहन तो अस्पताल से कंधे पर ले गये मासूम का शव
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 May 2018 7:32 AM
विज्ञापन

गिरिडीह/बेंगाबाद : छोटकी खरगडीहा पंचायत के मुंडराडीह गांव में मिट्टी गिरा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत हो गयी. स्थानीय सहारत मियां का सात वर्षीय पुत्र महताब घर के पास मिट्टी भरने में लगे ट्रैक्टर के बगल खेल रहा था. खेल के दौरान बच्चा ट्रैक्टर के डाला में चढ़ रहा था. […]
विज्ञापन
गिरिडीह/बेंगाबाद : छोटकी खरगडीहा पंचायत के मुंडराडीह गांव में मिट्टी गिरा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत हो गयी. स्थानीय सहारत मियां का सात वर्षीय पुत्र महताब घर के पास मिट्टी भरने में लगे ट्रैक्टर के बगल खेल रहा था. खेल के दौरान बच्चा ट्रैक्टर के डाला में चढ़ रहा था. चालक को इसका अंदाजा नहीं लगा और उसने वाहन को आगे बढ़ा दिया. इससे बालक पहिया की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में बच्चे को लेकर परिजन सदर अस्पताल चले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, देर शाम को सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस मुंडराडीह पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है.
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने घोषित किया मृत : ट्रैक्टर की चपेट में आने के बाद महताब को परिजन गंभीर स्थिति में शाम लगभग 7.30 में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन अस्पताल में ही रोने-बिलखने लगे. परिजनों का कहना है अस्पताल से उन्हें बच्चे का शव लेकर चले जाने को कहा गया. अस्पताल में वाहन नहीं मिला तो वे शव को कंधे में लेकर अस्पताल के बाहर निकल गये और फिर बाइक से घर निकल गये.
नगर पुलिस को भी नहीं दी गयी सूचना
अमूमन अस्पताल में किसी मृतक के पहुंचने के बाद इसकी सूचना नगर पुलिस को देनी होती है,ताकि परिजनों का फर्द बयान व शव का पोस्टमार्टम हो सके. नगर थाना प्रभारी विनय कुमार राम ने कहा कि रविवार की शाम को किसी बच्चे का शव सदर अस्पताल आने की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने नहीं दी है.
परिजनों ने नहीं मांगा वाहन: उपाधीक्षक
इधर, अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ बीएन झा का कहना है कि सदर अस्पताल में शव को घरों तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था है. इसकी सेवा नियमित दी जा रही है. अस्पताल में यदि इलाज के दौरान या सड़क हादसे में मौत के बाद कोई भी शव अस्पताल आता है और मृतक के परिजन वाहन की मांग करते हैं तो उन्हें उपलब्ध कराया जाता है. रविवार की देर शाम किसी ने भी बच्चे का शव ले जाने के लिए वाहन की मांग नहीं की है. यदि मांग की जाती तो वाहन की की व्यवस्था की जाती. इतना ही नहीं इस मामले की इंट्री भी परिजनों ने नहीं करवायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










