माड़र महारानी मंदिर में जिप सदस्य सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
माड़र महारानी मंदिर में जिप सदस्य सम्मानित

माड़र महारानी मंदिर में जिप सदस्य सम्मानित

विज्ञापन

भवनाथपुर. प्रखंड क्षेत्र के माड़र महारानी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा को मंदिर कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास के लिए किये गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी. रंजनी शर्मा ने कहा कि जनता ने उन्हें निष्पक्ष रूप से चुनकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभा रही हैं. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पहले पंचायत भवन नहीं था, लेकिन उनके प्रयास और जिला परिषद के सहयोग से इसका निर्माण कराया गया है, जो अब पूर्णता की ओर है. उन्होंने कहा कि यह इलाका लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहा है. जिला परिषद सदस्य बनने के बाद उन्होंने बोर्ड में यह मुद्दा उठाया, जिसके परिणामस्वरूप यहां उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति मिली है और इसका शिलान्यास जल्द ही होगा. मंदिर परिसर के विकास के लिए उन्होंने माड़र महारानी मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की मांग की है. साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सामुदायिक शौचालय और स्नानघर निर्माण की योजना भी तैयार की गई है, जिसका शिलान्यास शीघ्र किया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola