जीतू पहलवान के निधन पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के युवा जीतू पहलवान का रांची में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया है. इस खबर से परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है. नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन

गढ़वा. शहर के टंडवा वार्ड नंबर 21 निवासी युवा जीतू पहलवान का रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी.

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जीतू पहलवान के निधन की खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. लोगों ने उनके निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने जीतू पहलवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे मृतक के परिजनों के साथ हैं. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola