अवैध संबंध और जमीन विवाद में युवक की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Published by : VIKASH NATH Updated At : 26 May 2026 9:59 PM
विज्ञापन
केतार थाना क्षेत्र में चर्चित ओम नारायण गुप्ता आत्महत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.
विज्ञापन
केतार . केतार थाना क्षेत्र में चर्चित ओम नारायण गुप्ता आत्महत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. महेंद्र पासवान को केतरी गांव से गिरफ्तार किया गया है. उल्लेखनीय है कि बीते 20 मई को केतार (पालनगर) निवासी ओम नारायण गुप्ता अपने घर में दोपहर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया था. घटना के बाद मृतक के पिता ठुरामन साह ने 22 मई को केतार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुये महेंद्र पासवान एवं अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था. थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, टावर लोकेशन एवं अन्य तथ्यों के आधार पर महेंद्र पासवान की संलिप्तता सामने आयी. पुलिस के अनुसार आरोपी का मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध था तथा जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था. इसी कारण उसका मृतक के घर आना-जाना लगा रहता था. पुलिस ने दावा किया है कि घटना के समय आरोपी मृतक के घर पर मौजूद था. पूछताछ में आरोपी ने घटना से जुड़े कई अन्य अहम राज भी बताये हैं. जिसकी गहन जांच जारी है.
…मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. मामला दर्ज होने के चार दिनों के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
थाना प्रभारीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










