ओके:: बच्चों के हाथ से कलावा व लॉकेट उतरवाने के आरोप में शिक्षक का तबादला

गढ़वा :-जारी आदेश पत्र | Prabhat Khabar Network
गढ़वा के रमकंडा स्कूल में बच्चों के हाथ से कलावा और लॉकेट उतरवाने के आरोपी शिक्षक मोहम्मद होमैदुल्लाह का डीसी के आदेश पर तबादला कर दिया गया है।
डीसी के आदेश पर रमकंडा से भवनाथपुर हुआ शिक्षक का तबादला प्रतिनिधि, रमकंडा रमकंडा के एक हाई स्कूल में स्कूल में बच्चों के हाथ से कलावा (रक्षासूत्र) और गले से लॉकेट उतरवाने के मामले में शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई की है. गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के आदेश पर आरोपी अरबी विषय के शिक्षक मोहम्मद होमैदुल्लाह को रमकंडा स्कूल से हटाकर दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस संबंध में आदेश पत्र जारी कर दिया है. जारी आदेश के मुताबिक, आरोपी शिक्षक को उत्क्रमित उच्च विद्यालय मकरी (भवनाथपुर) में प्रतिनियुक्त किया गया है. हालांकि, उनका वेतन भुगतान प्रतिनियोजित विद्यालय से मिलने वाली अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर उनके मूल विद्यालय से ही किया जायेगा. आदेश पत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय में धार्मिक उन्माद जैसी स्थिति उत्पन्न होने और प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गयी है. उल्लेखनीय है कि रमकंडा के स्तरोन्नत उच्च विद्यालय में बच्चों के हाथ में बंधा कलावा और गले का लॉकेट जबरन उतरवाने को लेकर बुधवार को अभिभावकों और विद्यार्थी परिषद के लोगों ने स्कूल पहुंचकर भारी हंगामा किया था. इसके बाद अभिभावकों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी अरबी शिक्षक को हटाने की मांग की थी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गढ़वा डीसी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लिया और एडीपीओ के नेतृत्व में एक जांच टीम को विद्यालय भेजा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










