हरादाग में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई, दो भट्ठियां ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : कार्रवाई के दौरान पुलिस | Prabhat Khabar Network

गढ़वा के हरादाग में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर अवैध शराब की दो भट्ठियां ध्वस्त कीं और 75 लीटर शराब व 1000 किलो जावा-महुआ नष्ट किया। तीन आरोपियों पर केस दर्ज।

विज्ञापन

- 75 लीटर चुलाई शराब बरामद, 1000 किलोग्राम जावा-महुआ को किया गया नष्ट प्रतिनिधि, गढ़वा जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रमना थाना क्षेत्र के हरादाग गांव में छापेमारी की. उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश और उत्पाद अधीक्षक संजीत देव के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत टीम ने अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने मौके से 75 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की. इसके अलावा शराब निर्माण के लिए ड्रमों में तैयार रखा गया करीब 1000 किलोग्राम जावा-महुआ भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि उसका दोबारा उपयोग नहीं हो सके. उत्पाद विभाग ने इस मामले में हरादाग कला निवासी राजू चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी व हरादाग खुर्द निवासी चंदन कुमार के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. विभाग के अनुसार तीनों आरोपी अवैध शराब निर्माण और भट्ठी संचालन में शामिल हैं. उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola