खेल को जीवनशैली का हिस्सा बनायें युवा : प्रधानमंत्री
कार्यक्रम में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
गढ़वा के सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया संवाद का आयोजन, युवाओं को नशे और मोबाइल से दूर रहने की दी गई प्रेरणा।
गढ़वा. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में एनएसएस, मेरा युवा भारत और भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री खेलो इंडिया संवाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित किया.
आपके शहर में
देश के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं
प्रधानमंत्री ने युवाओं से खेल को केवल स्कूल या कॉलेज की गतिविधि तक सीमित नहीं रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि खेल को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों के पदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. देश के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. जरूरत है कि प्रतिभाओं को सही समय पर पहचानकर उन्हें बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें.
बच्चों की प्रतिभा पहचानने पर जोर
प्रधानमंत्री ने 5 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा को पहचानने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि कम उम्र में प्रतिभा की पहचान कर बच्चों को उचित प्रशिक्षण और अवसर दिया जाये, तो वे आगे चलकर देश का नाम रोशन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: प्रसव के दौरान महिला की मौत, एएनएम पर लापरवाही का आरोप , आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
खिलाड़ियों से हुआ संवाद
प्रधानमंत्रीके संबोधन के बाद स्नेहा कुमारी और खुशबू कुमारी ने खिलाड़ियों अनुराधा कुमारी और चंद्र बहादुर सिंह से संवाद किया. इस दौरान खेल से जुड़े अनुभवों और युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई. कार्यक्रम में युवाओं ने खेल, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशामुक्ति से जुड़े अपने सुझाव माय भारत पोर्टल के आइडिया बॉक्स में दिये.
ये भी पढ़ें: गढ़वा : घरेलू विवाद से आक्रोशित होकर युवक ने ओवरडोज दवा खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
नशे और मोबाइल से दूरी बनाने की अपील
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे ने युवाओं से नशे और मोबाइल की लत से दूरी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवा देश की ताकत हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और जिम्मेदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने खेल गतिविधियों को स्वस्थ और अनुशासित राष्ट्र निर्माण की दिशा में जरूरी बताया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलायी गयी. युवाओं ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए