समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं : गोरखनाथ
Published by : DEEPAK Updated At : 23 Sep 2025 9:30 PM
महिलाओं के संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा संपन्न
महिलाओं के संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा संपन्न खरौंधी. खरौंधी प्रखंड में मंगलवार को आजीविका महिला संकुल संगठन खरौंधी और अरंगी महिला संकुल संगठन का संयुक्त वार्षिक आम सभा शुरू हुआ. इस अवसर पर साल 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. दोनों संकुलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम सभाओं और वहां कार्यरत कैडरों को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व उप प्रमुख खरौंधी गोरखनाथ चौधरी ने सभी महिला दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि समूह से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं. उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएँ अपने जीवन-यापन को बेहतर बना रही हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ रही हैं. चौधरी ने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं घर से बाहर निकलने में हिचकिचाती थीं, लेकिन अब उनमें जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ा है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि समूहों के जरिये महिलाएं बैंकों से लाखों रुपये का ऋण कम ब्याज दर पर प्राप्त कर रही हैं, इससे वे रोजगार से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बना रही हैं. यह आयोजन न केवल महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान था, बल्कि उनके आत्मविश्वास, परिश्रम और समाज में बढ़ती भागीदारी का प्रतीक भी बन गया. श्री चौधरी ने बेहतर कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को अंग वस्त्र तथा डायरी पेन देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन सीमा कुमारी ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










