पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या

पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या
पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के चनोखर गांव में पति के साथ विवाद को लेकर पत्नी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. महिला रामबचन राम की पत्नी मंजू देवी (35 वर्ष) बतायी गयी है. परिजनों ने बताया कि मंजू देवी का पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था. मंगलवार को भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद मंजू ने कीटनाशक खा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मंजू को गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन निजी एंबुलेंस से उसे तुम्बागाडा अस्पताल ले गये. वहां इलाज के दौरान मंजू देवी की मौत हो गयी. बताया गया कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










