कर्री गांव में जंगली हाथी का उत्पात, गरीब का आशियाना उजाड़ा

Updated:
विज्ञापन
कर्री गांव में जंगली हाथी का उत्पात, गरीब का आशियाना उजाड़ा

रंका प्रखंड के कटरा पंचायत अंतर्गत कर्री गांव में बीती रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया

विज्ञापन

रंका. रंका प्रखंड के कटरा पंचायत अंतर्गत कर्री गांव में बीती रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने गांव की निवासी शांति देवी (पति: आनंद सिंह) के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखा लगभग छह बोरा धान खा गया. इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. पीड़ित महिला शांति देवी ने बताया कि उनके पति रोजी-रोटी के लिए बाहर गये हुए हैं. बीती रात करीब 10 बजे अचानक एक विशालकाय जंगली हाथी उनके घर के पास पहुंचा. हाथी ने घर की दीवार को तोड़ दिया और अंदर रखा धान बाहर निकालकर खाने लगा. घर के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी और शोर मचाना शुरू किया.शोर सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गये. ग्रामीणों ने एकजुट होकर

पटाखे फोड़े, आग जलाकर मशालें बनाईं और लाउडस्पीकर के माध्यम से तेज आवाज की. काफी मशक्कत के बाद हाथी वहां से जंगल की ओर भागे. ग्रामीणों का कहना है कि हाथी अभी भी पास के ही जंगल में डरा हुआ है और रात होने पर दोबारा हमला करने की आशंका हैं. हाथी के इस हमले से ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं, क्योंकि महज दो दिन पूर्व ही बगल के गांव सीदे में इसी तरह हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला था. ग्रामीणों ने वन विभाग से गुहार लगायी है कि अविलंब सुरक्षा के इंतजाम किये जाये और पीड़ित परिवार को मुआवजे के साथ हाथियों को दूर भगाने की व्यवस्था की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola