ePaper

डंडा व मरहटिया में जरूरतमंदों के बीच बांटे गये गर्म कपड़े

Updated at : 12 Dec 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
डंडा व मरहटिया में जरूरतमंदों के बीच बांटे गये गर्म कपड़े

डंडा व मरहटिया में जरूरतमंदों के बीच बांटे गये गर्म कपड़े

विज्ञापन

आइए खुशियां बांटें अभियान प्रतिनिधि, गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार की पहल पर सामाजिक-प्रशासनिक सहयोग से जारी आइए खुशियां बांटें अभियान के 13वें दिन डंडा और मरहटिया में गर्म वस्त्र का वितरण किया गया. डंडा स्थित मुसहर टोला में सदर एसडीएम संजय कुमार की मौजूदगी में कपड़ों का वितरण किया गया, जबकि मरहटिया के उरांव टोला में वितरण कार्यक्रम गढ़वा अंचल अधिकारी सफी आलम की देखरेख में आयोजित किया गया. इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र बांटें गये. मरहटिया का उरांव टोला मुख्यतः जनजातीय परिवारों की आबादी वाला क्षेत्र है, जबकि डंडा की मुसहर टोला बस्ती महादलित वर्ग की सर्वाधिक कमजोर आबादी को समेटे हुए है. टीम ने पूर्व में किये गये सर्वेक्षण के आधार पर दोनों बस्तियों के जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित किया और उनके बीच स्वेटर, जैकेट, शॉल, टोपी, मोजे तथा अन्य ऊनी वस्त्र वितरित किये. एसडीएम ने बताया कि यह अभियान प्रतिदिन विभिन्न वंचित बस्तियों में संचालित किया जा रहा है, जहां प्रशासन, सामाजिक संगठनों और दानदाताओं के सामूहिक सहयोग से जरूरतमंद परिवारों तक संवेदना और सहायता पहुंचायी जा रही है. वितरण अभियान में कंचन प्रसाद, अनिल कुमार, अखिलेश कुमार, नीरज पांडे, प्रिंस कुमार, राजकुमार आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola