नाले में मिला वार्ड सदस्य का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगड़ी (क) पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 के वार्ड समिति सदस्य शिवलाल बाखला (55 वर्ष) का शव मंगलवार सुबह उनके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक नाले से बरामद किया गया.
मदगड़ी (क) पंचायत के वार्ड समिति सदस्य शिवलाल बाखला 13 जनवरी से थे लापता
भंडरिया (गढ़वा). भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगड़ी (क) पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 के वार्ड समिति सदस्य शिवलाल बाखला (55 वर्ष) का शव मंगलवार सुबह उनके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक नाले से बरामद किया गया. एक जनप्रतिनिधि का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताया हैं .जानकारी के अनुसार, शिवलाल बाखला बीती 13 जनवरी की रात भोजन करने के बाद घर से टहलने निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. अंततः थक-हारकर मृतक के पुत्र अखिलेश बाखला ने 18 जनवरी को भंडरिया थाने में पिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप ही नाले के पानी में एक शव देखा. सूचना मिलते ही भंडरिया थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शव की पहचान लापता वार्ड पार्षद के रूप में होते ही वहां हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया है.परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि शिवलाल बाखला एक सक्रिय जनप्रतिनिधि थे. जिस स्थिति में शव मिला है, उससे यह दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत हत्या प्रतीत होती है.लोगों ने मामले के जल्द खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
क्या कहते हैं थाना प्रभारीभंडरिया थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










