ग्रामीणों ने पीसीसी पथ निर्माण कार्य बंद कराया

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पीसीसी पथ निर्माण कार्य बंद कराया

रंका प्लस टू हाई स्कूल बगीचा से रंकाखुर्द होते हुए चिनिया मुख्य पथ तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने मंगलवार को बंद करा दिया

विज्ञापन

फोटो – ग्रामीणों ने पीसीसी पथ निर्माण कार्य बंद कराया

रंका. रंका प्लस टू हाई स्कूल बगीचा से रंकाखुर्द होते हुए चिनिया मुख्य पथ तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने मंगलवार को बंद करा दिया. ग्रामीणों ने कहा कि पीसीसी पथ निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रहा है. इसमें घोर अनियमितता बरती जा रही है. घटिया सीमेंट, बालू, गिट्टी से पीसीसी का ढलाई किया जा रहा है. वहीं चौड़ाई 12 फीट के जगह नौ फीट या 10 फीट किया जा रहा है. पंचायत समिति सदस्य शंकर राम ने कहा कि पीसीसी पथ का निर्माण कार्य घटिया कराया जा रहा है. घास, मिट्टी पर ही पीसीसी का ढलाई किया जा रहा है. वहीं पीसीसी ढलाई के पहले रोलिंग नहीं किया जा रहा है. ग्रामीण बीरेंद्र चंद्रवंशी, संजय सिंह, महेंद्र चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, बीरेंद्र भुइयां, रंजित, विकास अन्य लोगों ने बताया कि बिना कनीय अभियंता के पीसीसी पथ का ढलाई हो रहा है. साइड पर कोई इंजिनियर नहीं है. सिर्फ मुंशी द्वारा पीसीसी पथ निर्माण कार्य कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने मांग की कि जबतक साइड पर इंजीनियर नहीं आयेगा, तब तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य बंद रहेगा .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola