वीर कुंवर बगौंधा ने जीता रमना प्रीमियर लीग का खिताब

Updated:
विज्ञापन
वीर कुंवर बगौंधा ने जीता रमना प्रीमियर लीग का खिताब

वीर कुंवर बगौंधा ने जीता रमना प्रीमियर लीग का खिताब

विज्ञापन

रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा ने बिरला ओपन माइंड को चार रन से हराया प्रतिनिधि, रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब वीर कुंवर बगौंधा की टीम ने अपने नाम कर लिया है. बुधवार की देर रात खेले गये रोमांचक फाइनल मुकाबले में वीर कुंवर की टीम ने बिरला ओपन माइंड (नगर ऊंटारी) को चार रन से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीर कुंवर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर 107 रन बनायें. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर ऊंटारी की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की. टीम को अंतिम ओवर जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी, लेकिन बगौंधा के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी सामने नगर ऊंटारी की टीम को चार रन से हार का सामना करना पड़ा. मैच के उपरांत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रोत्साहन राशि प्रदान की. विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है. इस दौरान थाना प्रभारी आकाश कुमार, समाजसेवी मुन्ना प्रसाद, मुखिया दुलारी देवी, सिलिदाग मुखिया अनीता देवी, पूर्व प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह, सुनील गुप्ता व अनुज कुमार ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, राहुल, रानू, संदीप, परवेज, गौरव, विक्की सहित पूरी आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola