पेड़ से टकरायी अनियंत्रित बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
पेड़ से टकरायी अनियंत्रित बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल

पेड़ से टकरायी अनियंत्रित बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेराल (गढ़वा) मेराल थाना क्षेत्र के मेराल-डंडई मुख्य मार्ग पर बाना गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे एक महुआ पेड़ से टकरा गयी, जिससे 19 वर्षीय विकास चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, बाना गांव निवासी गोपीचंद चौधरी का पुत्र विकास चौधरी (19 वर्ष) अपनी बाइक से मेराल से अपने गांव बाना की ओर लौट रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की गति काफी तेज थी और उसपर तीन लोग सवार थे. बाना काशी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से जा टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस हादसे में सोमरू चौधरी (निवासी उरियापार) और दीनानाथ चौधरी (निवासी रेजो टोला, खाड़) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेराल प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही मेराल थाना के एएसआइ राजेंद्र बैठा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक विकास चौधरी के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए गढ़वा भेज दिया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola