ePaper

भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति नहीं बन सकी, अब प्रदेश नेतृत्व करेगा निर्णय

Updated at : 18 Dec 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति नहीं बन सकी, अब प्रदेश नेतृत्व करेगा निर्णय

भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति नहीं बन सकी, अब प्रदेश नेतृत्व करेगा निर्णय

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा हाल ही में भाजपा के मंडल अध्यक्षों के चयन के बाद गुरुवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा जिला कार्यालय में रायशुमारी की गयी. हालांकि, इस बैठक में किसी एक नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन पायी, जिसके बाद जिलाध्यक्ष पद के संभावित नामों को प्रदेश नेतृत्व को भेजने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की और इसमें चुनाव प्रभारी अमरदीप यादव, चुनाव पर्यवेक्षक शोभा यादव एवं प्रदेश रमेश सिंह ने भी भाग लिया. बैठक में कुल 90 मतदाता मौजूद थे, जिन्होंने तीन-तीन नामों का लिखित पैनल दिया. प्राप्त नामों को सीलबंद कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपने का निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी सामने आये, जिनमें वर्तमान जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी, पूर्व गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं. इस मौके पर चुनाव प्रभारी अमरदीप यादव ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बताया और कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में छोटे कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और त्याग के दम पर ऊंचे पदों तक पहुंच सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola