भाजपा के जिलाध्यक्ष बने उदय कुशवाहा, औपचारिक घोषणा आज

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष बने उदय कुशवाहा, औपचारिक घोषणा आज

प्रदेश प्रतिनिधि के लिए चार लोगों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

विज्ञापन

प्रदेश प्रतिनिधि के लिए चार लोगों ने किया नामांकन पत्र दाखिल गढ़वा. भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव एवं पर्यवेक्षक शोभा यादव शुक्रवार को गढ़वा पहुंचे. तय कार्यक्रम के अनुसार जिला कार्यालय पिंडरा गढ़वा में जिलाध्यक्ष पद के लिये एकमात्र उदय कुशवाहा ने नामांकन पत्र दाखिल किया. जबकि प्रदेश प्रतिनिधि के लिए गढ़वा से बालमुकुंद सहाय, रघुराज पाण्डेय, घुरन राम एवं सुरज गुप्ता ने नामांकन प्रक्रिया पूरा किया. एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किये जाने के बाद अब यह तय हो गया कि उदय कुशवाहा ही गढ़वा के जिलाध्यक्ष होंगे. यद्दपि इसकी औपचारिक घोषणा शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में की जायेगी. इस मौके पर गढ़वा जिला पर्यवेक्षक शोभा यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यहां हर निर्णय कार्यकर्ताओं के विचारों से अवगत होने के बाद ही लिया जाता है. इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष की बदौलत विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है कि देश राष्ट्रवाद की ओर तेजी से बढ़ा है. इस मौके पर मुख्य रूप से जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है, यहां कार्यकर्ताओं को भरपूर सम्मान मिलता है. जो कार्यकर्ता पार्टी संगठन के लिए समर्पण भाव से काम करते हैं, उन्हें उसका प्रतिफल मिलता है. भाजपा में परिवारवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद चलता है. राष्ट्र के उत्थान के लिए काम करते हैं कार्यकर्ता : ओमप्रकाश इस मौके पर गढ़वा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिला चुनाव सह अधिकारी ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता स्वयं के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के उत्थान के लिए काम करते हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग व तपस्या के दम पर सबसे स्वच्छ पार्टी बनी है. आनेवाले समय में कार्यकर्ताओं के संघर्ष की बदौलत झारखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola