13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रमना के दो युवाओं ने जेएसएससी सीजीएल में मारी बाजी

रमना के दो युवाओं ने जेएसएससी सीजीएल में मारी बाजी

रमना (गढ़वा). झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद रमना प्रखंड में जश्न का माहौल है. प्रखंड मुख्यालय बाजार निवासी दो युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता का परचम लहराया है. स्वर्गीय दिनेंद्र प्रसाद गुप्ता के पुत्र रवि कुमार गुप्ता का चयन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर हुआ है. वहीं बाजार निवासी गोविंद कुमार गुप्ता का चयन अंचल निरीक्षक के पद हुआ है. रवि कुमार गुप्ता की सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. पिछले 18 वर्षों तक प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में उन्होंने सहयोगी शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं. इसी महीने उन्होंने मध्य विद्यालय सोनेहारा में सहायक आचार्य के पद पर योगदान दिया था. लंबी प्रतीक्षा और निरंतर संघर्ष के बाद अधिकारी बनने पर रवि ने साबित कर दिया कि उम्र और जिम्मेदारियां सफलता के आड़े नहीं आतीं.वहीं, गोविंद कुमार गुप्ता ने विपरीत परिस्थितियों में अपनी योग्यता का लोहा मनवाया. माता-पिता के साये के बिना और सीमित संसाधनों के बावजूद गोविंद ने अपनी एकाग्रता भंग नहीं होने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel