ePaper

3.73 ग्राम हेरोइन के साथ कुख्यात अपराधी सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 22 Jan 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
3.73 ग्राम हेरोइन के साथ कुख्यात अपराधी सहित दो तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में एक कुख्यात अपराधी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से कुल 3.73 ग्राम हेरोइन और नशीले पदार्थ तौलने की एक डिजिटल मशीन बरामद की गयी है. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नगवां मोहल्ला निवासी रमेश पासवान उर्फ कैलाश उर्फ कैल (पिता हरिचरण पासवान) बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी कर रहा है. सूचना के अनुसार, वह जितेंद्र उर्फ जितु नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदकर स्थानीय युवाओं को बेचता था. यह भी जानकारी मिली थी कि कुछ युवक उसके घर से हेरोइन लेकर निकले हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तत्काल रमेश पासवान के घर पर छापेमारी की, जहां से 1.53 ग्राम हेरोइन और एक डिजिटल वेट मशीन बरामद की गयी. पूछताछ के दौरान रमेश पासवान ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अभी-अभी मेराल के एक युवक को हेरोइन बेची है. उसकी निशानदेही पर मेराल थाना पुलिस को अलर्ट किया गया. इसके बाद खजूरी ओवरब्रिज के पास सघन जांच अभियान चलाकर मेराल के रेहड़वा टोला निवासी अकबर अंसारी (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में उसके पास से 2.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. पुलिस के अनुसार रमेश पासवान एक शातिर अपराधी है. उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है. इस छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी मंडल, गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. कोट जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है. नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा. अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola